आंध्र प्रदेश

 💟👉आंध्र प्रदेश📚📚


👉आंध्र प्रदेश राज्य दक्षिण भारत में कृष्णा और गोदावरी नदियों के निकट स्थित है। बता दें कि आंध्र प्रदेश भारत का 29 वां राज्य हैं। भारत का यह खूबसूरत राज्य अपने धार्मिक मंदिरों, ऐतिहासिक इमारतो, प्राकृतिक स्थानों और समुद्री बीचो के लिए बहुत फेमस हैं। आंध्र प्रदेश भारत के सबसे अमीर मंदिरों का घराना हैं और तिरुपति बालाजी मंदिर राज्य का प्रमुख आकर्षण हैं। मल्लिकार्जुनश्वर मंदिर जोकि 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक हैं आंध्र प्रदेश राज्य में ही स्थित हैं। आंध्र प्रदेश राज्य से कटकर एक नए राज्य तेलंगाना का उदय फरवरी 2014 में हुआ हैं। 


💟👉आन्ध्र प्रदेश राज्य का इतिहास 


👉आंध्र प्रदेश राज्य का इतिहास बहुत प्राचीन है जोकि वैदिक काल से संबधित है। सातवाहन काल में आन्ध्र प्रदेश बहुत अधिक विकशित और फल-फूल रहा था। राज्य में बौद्ध धर्म का विकास सातवाहन वंश के पतन होने के बाद नागार्जुनकोंडा इक्ष्वाकु के सत्ता में आने के बाद हुआ। बता दें कि आंध्र प्रदेश समानुसार रेड्डी राजवंश, काकतीय राजवंश, विजयनगर साम्राज्य और मुगल शासन अधीन रहा हैं। लेकिन वर्ष 1792 के दौरान ब्रिटिशो ने इस पर कब्ज़ा कर लिया और तेलगु भाषी क्षेत्र के साथ इस भी जोड़ दिया गया। आन्ध्र प्रदेश राज्य की स्थापना 1 नवम्वर 1956 में की गई।


👉आंध्र प्रदेश की राजकीय भाषा तेलगु है। तेलगु भाषा को ब्रिटिशो ने “इटालियन ऑफ द ईस्ट” दर्जा दिया था।आंध्र प्रदेश का क्षेत्रफल 160,205 Km² हैं।आंध्र प्रदेश का राष्ट्रीय पक्षी पलापित्ता या इंडियन रोलर हैं।

आन्ध्र प्रदेश में 13 जिले है।कूचिपूड़ी आन्ध्र प्रदेश राज्य का प्रमुख डांस (नृत्य) हैं।


 💟👉आन्ध्र प्रदेश के प्रमुख त्यौहार


👉आंध्र प्रदेश राज्य में त्योहारों का स्वागत बहुत ही धूम धाम से किया जाता हैं। आंध्र प्रदेश के प्रमुख त्योहारों में मकर संक्रांति, महा-शिवरात्रि, उगादी या तेलुगू नया वर्ष, श्री राम नवमी, वारालक्ष्मी व्रतम, विनायक चव्हाती, दशहरा, दीपावली आदि शामिल हैं।


💟👉आन्ध्र प्रदेश राज्य में घूमने लायक पर्यटन और आकर्षण स्थल 


❣️विशाखापट्टनम 


👉आन्ध्र प्रदेश में घूमने की प्रमुख जगहों में शामिल विशाखापट्टनम एक खूबसूरत शहर हैं जोकि अपने आकर्षित समुद्र तटों, गुफाओं, घाटियों, झीलों और पहाड़ो के लिए भी जाना जाता हैं। प्रकृति प्रेमियों के लिए स्वर्ग कहा जाने वाला विशाखापट्टनम अपने एक अन्य नाम विजाग से भी प्रसिद्ध हैं।


❣️तिरुपति 


👉आन्ध्र प्रदेश का दार्शनिक स्थल तिरुपति अपने तिरुमाला वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर के एक तीर्थ स्थल के रूप में जाना जाता हैं। तिरुपति आन्ध्र प्रदेश राज्य के चितूर जिले में स्थित है और भक्तो के आस्था का केंद्र बना हुआ हैं। श्री वेंकटेश्वर मंदिर हिन्दू धर्म में आस्था रखने वालो के लिए बहुत प्रसिद्ध हैं। हर साल तिरुपति आने भक्तो की संख्या लाखों में होती हैं।


❣️विजयवाड़ा 


👉आंध्र प्रदेश का आकर्षण विजयवाडा राज्य की कृष्णा नदी के तट पर स्थित हैं। विजयवाड़ा शहर अपने स्वदिष्ट आम, मिठाइयों और सुंदर वसंत के मौसम के लिए बहुत अधिक प्रसिद्ध हैं। बता दें कि विजयवाडा में दक्षिण भारत का सबसे बड़ा रेलवे जंक्शन है। विजयवाडा के प्रमुख आकर्षण में शामिल खूबसूरत मूर्तियाँ, गुफाएं, कोंडापल्ली फोर्ट, कनक दुर्गा मंदिर, भवानी द्वीप प्रकाशम, गांधी पार्क आदि हैं।


❣️अनंतपुर

❣️नेल्लोर

❣️चित्तूर

❣️ओंगोल आंध्र प्रदेश

❣️कुरनूल

❣️श्रीकालाहस्ती

❣️अमरावती

❣️पुट्टपर्थी साईं बाबा मंदिर

❣️श्रीकालाहस्ती

❣️अमलापुरम

❣️श्रीकाकुलम

❣️लेपाक्षी मंदिर

टिप्पणियाँ